Jharkhand News : फर्जी पुलिसवाला बनकर अपराधियों ने महिलाओं को लगा रहे चुना , गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए स्पेशल टीम का गठन…
1 min read
Jharkhand News : फर्जी पुलिसवाला बनकर अपराधियों ने महिलाओं को लगा रहे चुना , गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए स्पेशल टीम का गठन…
NEWSTODAYJ रांची : बिहार से आए अपराधी राजधानी रांची में लोगों को चूना लगाने में जुटे हुए हैं।ये अपराधी फर्जी पुलिसवाला बनकर महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। रांची में हाल इस तरह की दो घटनाएं पुलिस के संज्ञान में आ चुकी है।रांची पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है।इस गिरोह के द्वारा अरगोड़ा और पंडरा इलाके में घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस के मुताबिक दोनों घटनाओं में समानता है। दोनों ही जगह पर महिलाओं को सरेराह ठगी का शिकार बनाया गया। जब तक वे कुछ समझ पाती काफी देर हो चुकी थी।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : खदान दुर्घटना में एक मजदूर की मौत एक घयाल , सेंट्रल अस्पताल में भर्ती…
दोनों ही जगह फर्जी पुलिस के रूप में अपराधी सामने आए और घटना को अंजाम दे फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के 4 से 5 सदस्य रांची में सक्रिय हैं, जो घटना को अंजाम दे रहे हैं। इनके द्वारा महिलाओं को शहर में बढ़ते छिनतई की घटना का हवाला दिया जाता है और फिर उनसे चेन और अन्य गहनों को कागज में रखने को कहा जाता है।ये सब बातें ये लोग फर्जी पुलिसवाले बनकर करते हैं।इनका कहना होता है कि शहर में बढ़ती छिनतई पर लगाम लगाने को लेकर वे सादे लिबास में ड्यूटी पर हैं।महिलाएं जब इनपर भरोसा कर इन्हें अपनी ज्वेलरी कागज में मोड़कर रखने के लिए दे देती हैं, तभी ये ठगी को अंजाम देते हैं।