
न्यूज़ सुने
|
Jharkhand News : झारखंड के शिक्षा मंत्री की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री मेडिका पहुंचे…
NEWSTODAYJ रांची : कोरोना से संक्रमित झारखंड के शिक्षा मंत्री की हालत बिगड़ गयी है।उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है।ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उनको वेंटिलेटर पर रखने का फैसला किया गया।सूबे के सबसे बड़े अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के डॉ प्रदीप भट्टाचार्य व मेडिका के डॉ विजय मिश्रा ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया।
मेडिका में 1 अक्टूबर, 2020 से भर्ती शिक्षा मंत्री की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सलाह पर शनिवार को गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टराें की टीम के साथ रिम्स व मेडिका में इलाज कर रहे डॉ विजय मिश्रा के साथ जूम मीटिंग की गयी।इसमें शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य का आकलन किया गया।मेदांता के क्रिटिकल केयर के निदेशक डॉ यतिन मेहता व छाती रोग विशेषज्ञ डाॅ जायसवाल ने शिक्षा मंत्री की रिपोर्ट की जानकारी ली।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान…
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का इलाज कर रहे डॉ विजय मिश्रा ने उन्हें बताया कि शुक्रवार को शिक्षा मंत्री का पल्स रेट 100, ब्लड प्रेशर 160/80 और ऑक्सीजन लेवल 89 से 90 था। एफाआइओटू 100 फीसदी है।उनकी लैब व रेडियोलॉजी रिपोर्ट ठीक है, लेकिन उनके स्वास्थ्य की स्थिति से मेल नहीं खा रही है।ऐसे मेें कठिन फैसला लेना होगा।