
न्यूज़ सुने
|
Jharkhand News : शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर कृषि मंत्री ने की पूजा अर्चना…
NEWSTODAYJ रांची : झारखंड राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मंगलवार को शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के आवास पहुंचे।
कृषि मंत्री ने जगन्नाथ महतो की पत्नी के साथ काली मंदिर में पूजा अर्चना की। कृषि मंत्री अलार्गो काली मंदिर गए थे।
उल्लेखनीय है कि जगन्नाथ महतो के स्वास्थ्य को लेकर कृषि मंत्री बादल लगातार ईश्वर के दर पर जा रहे हैं। साथ ही उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।