Jharkhand News : कांग्रेस का किसान अधिकार दिवस 31 को…
1 min read
Jharkhand News : कांग्रेस का किसान अधिकार दिवस 31 को…
NEWSTODAYJ : रांची।प्रदेश कांग्रेस 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि को किसान अधिकार दिवस के रूप में आयोजित करेगी। साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर को केंद्र सरकार के कृषि विरोधी तीनों काले कानून एवं श्रमिक विरोधी कानून के विरोध स्वरूप सभी जिला मुख्यालयों में शहीद स्थलों पर सत्याग्रह किया जाएगा।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : एनटीपीसी के टाउनशिप एरिया में हुआ हादसा, पोकलेन ऑपरेटर हुआ घायल…
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने शुक्रवार को बताया कि सरदार पटेल के द्वारा किए गए किसान आंदोलन और उनके अधिकारों के लिए विशेषकर बारडोली किसान आंदोलन के संदर्भ में प्रकाश डाले जाएंगे। कांग्रेस जनों को इस बात पर भी अवाम का ध्यान आकृष्ट कराना चाहिए कि किस तरह से मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी द्वारा शुरुआत की गई हरित क्रांति पर आक्रमण कर रहे हैं जिसका मुखालफत करना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाना होगी प्राथमिकता :सुनील तिवारी…
किसान अधिकार दिवस के तहत 70 वर्षों में पहली बार किसानों के ऊपर केंद्र सरकार एक सुनियोजित तरीके से हमले कर रहे हैं, जिसका विरोध देश हित में एवं किसानों के हित में अति आवश्यक है। रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार किसान अधिकार दिवस की सफलता को लेकर कांग्रेस जनों की बैठक शुक्रवार को कांग्रेस भवन में संपन्न हुई जिसमें राजधानी रांची में महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सत्याग्रह आयोजित किए जायेंगे, जिसमे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गन शिरकत करेंगे।