
न्यूज़ सुने
|
Jharkhand News : झारखंड राज्य में ठंड का प्रकोप,शाम होते ही घरो में समा जाते है लोग…
NEWSTODAYJ रांची : ठंडी हवाओं की वजह से झारखंड का आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।राजधानी रांची के कांके में तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने 21 दिसंबर को आसमान साफ रहने और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है। पूरे उत्तर भारत के साथ-साथ झारखंड में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।ठंड का आलम यह है कि सुबह-शाम घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।शरीर को गर्म रखने के लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है।वहीं, रांची में स्थित कांके इस बार ठंड में शिमला समेत दूसरे हिल स्टेशन को चुनौती देता नजर आ रहा है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : मिस इंडिया रनर अप अनिता मजूमदार बनी एनपीएल क्रिकेट के ब्रांड अम्बेसडर…
आज सुबह कांके का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड की वजह से चारों तरफ ओस का ही नजारा दिखा। साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे का प्रकोप भी दिखने को मिला।इससे विजबिलिटी काफी कम हो गई है।वहीं, ठंडी हवाओं की वजह से झारखंड का आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।मौसम विभाग ने 21 दिसंबर को आसमान साफ रहने और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जारी किया है।राजधानी रांची और आसपास के इलाके में ठंड का प्रभाव साफ दिख रहा है।रविवार को कांके का न्यूनतम तापमान गिर कर दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।वहीं, रांची के न्यूनतम तापमान में शनिवार के मुकाबले रविवार को 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी।रविवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा।हवा की गति लगभग चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने से कारण ठिठुरन बढ़ गयी है।मौसम विभाग के अनुसार, 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।