
न्यूज़ सुने
|
Jharkhand News : कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान…
NEWSTODAYJ पाकुड़ : कांग्रेस पार्टी के तत्वधान में केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के खिलाफ पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय लखमानी के अगुवाई में अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष लखमानी ने कहा कि मोदी सरकार जन विरोधी सरकार है। कृषि कानून में किसानो की भावना का ख्याल नही किया गया है। किसान देश के लोगो का अन्नदाता है और इन्ही के साथ नाइंसाफ़ी कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार कॉरपोरेट घरानो की कठपुतली बनकर रहा गयी है। देश के किसान कभी माफ नही करेगे। प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन ने कहा वर्तमान केन्द्र सरकार की नजर यहाँ के किसानो की जमीन पर है। पूर्व मे कांग्रेस की सरकार देश मे कृषि की उन्नति के लिए हरित क्रांति लाई थी लेकिन यह सरकार इसके विपरीत काम कर रही है जिससे देश के किसानों में भारी रोष है। हस्ताक्षर अभियान में शामिल जिला महासचिव गुलाम अहमद,वरिष्ठ कांग्रेस नेता समिनुल इस्लाम,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानीया,जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन,
यह भी पढ़े..DHANBAD NEWS:धनबाद जेल में एसएसपी के नेतृत्व में छापा नगद सहित गुटखा व तम्बाकू बरामद
जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन जिलाअध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ साहिन परवेज, असंगठित कामगार जिला अध्यक्ष संतु चौधरी, जिला सचिव असलम अंसारी, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिनी मिश्रा, कृष्णा यादव, जिला अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ आमिर हमजा, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सज्जाद मेहना, बिलाल शेख, प्रखंड अध्यक्ष महेशपुर महबूब आलम, इस्लाम अंसारी,अर्नेस्ट हांसदा, विवेक गोस्वामी, अवधेश झा, फारूक आलम, आबिद अंसारी, रामविलास महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।