Jharkhand news:घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने की आत्महत्या,पति ने खुद अपना गला रेता
1 min read
NEWSTODAYJ_गिरिडीह:गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पति ने धारदार कतली से अपना गला रेत लिया। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मामले ने यह माेड़ ले लिया। जिसमें पत्नी ने फांसी के फंदे से झूलकर जान दे दी ताे पति ने गला रेत लिया।
हालांकि पति की सांस फिलहाल चल रही है और रिम्स में भर्ती कराया गया है।लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामला गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के एसपी काेठी के सामने की है। जहां रहने वाले 30 वर्षीय बिरजू डाेम व उसकी पत्नी डाेली उर्फ रिंकी के बीच विवाद के बाद ये घटना हुई है।