Jharkhand news:खोरठा टेली फ़िल्म पिया बकलोल का शुभ मुहूर्त किया गया,शूटिंग बहुत जल्द
1 min read
NEWSTODAYJ_बोकारो:एस राज खोरठा वीडियो के बैनर तले टेली फ़िल्म पिया बकलोल का शुभ मुहूर्त बीतें दिन किशोर रेस्टोरेंट नावाडीह बोकारो में किया गया।फ़िल्म का मुहूर्त मुख्य अतिथि झारखंड शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सुपुत्र अखिलेश कुमार महतो एवं झामुमो नावाडीह अध्यक्ष मुकेश महतो के हाथों किया गया।
यह भी पढ़े…Jharkhand news:गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म,ट्रेन लौटी वापस टाटानगर स्टेशन
मुहूर्त के साथ ही जानकारी दी गयी कि शूटिंग धनबाद बोकारो के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली छठ पूजा के बाद संभवतः तीसरे सप्ताह में की जाएगी।यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म हैं और खोरठा भाषा भाषी दर्शक खास कर पारिवारिक व मनोरंजक फिल्में ही देखना पसंद करते हैं।इस टेली फ़िल्म में सुरेंद्र कुमार,मिस्टी प्रिया,भोला दास,काका जी,महेंद्र प्रसाद,सुनील,जयराम,अंकित,तिलक,मनोज,एम के सिंह व अन्य अभिनय करेंगे।जबकि,फ़िल्म के निर्माता एस राज खोरठा वीडियो,निर्देशक सुरेंद्र बेदर्दी,सहायक निर्देशक लव पाठक,अविनाश व तिलक राज,सह निर्माता जयराम कुमार व महेंद्र प्रसाद, लेखक तिलक राज,सहयोगी प्रभु महतो,मनोज,केदार,नरेश महतो,गायक अविनाश कुमार व सुनील सजनवा,प्रचारक कुमार युडी हैं।