
Jharkhand Assembly Establishment Day : झारखंड विधानसभा का 20वां स्थापना दिवस आज , अन्य कार्यक्रमों पर कोरोना का लगा ग्रहण…
NEWSTODAYJ रांची : झारखंड विधानसभा का 20वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया जा रहा है।इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।स्थापना दिवस को लेकर नए विधानसभा भवन को दुल्हन की तरह आकर्षक विद्युत साज-सज्जा और फूलों से सजाया गया है।कोरोना को देखते हुए इस वर्ष विशेष कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है।वैसे प्रत्येक वर्ष विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था।
यह भी पढ़े…DHANBAD NEWS,महापर्व छठ में दिखे सरकार के गाइडलाइन का पालन करते लोग…
लेकिन इस बार सिर्फ सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे।साथ हीं विधानसभा के सभी सदस्य, मंत्री और कर्मी शामिल होंगे।इस अवसर पर इस वर्ष देश की सीमा पर शहीद हुए जवान, नक्सल घटना में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।साथ ही कोरोना वारियर्स के तौर पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों,उत्कृष्ट विधायक और उत्कृष्ट कर्मी, मेट्रिक इंटर के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में तकरीबन 200 लोग शामिल होंगे जिसकी व्यवस्था पूरी कर ली गई है।वहीं, स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व में पूर्व संध्या पर सांस्कृति कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का आयोजन होता रहा है।लेकिन इस बार इसकी कमी खलेगी।आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए स्पीकर ने अधिकारियों के साथ गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित किया।विधानसभा के स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट विधायक के रूप चयनित नलिन सोरेन को पुरस्कृत किया जाएगा।विधानसभा के पांच कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए चयन किया गया है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : नकली सीमेंट फैक्ट्री पर मोंगिया कम्पनी के अधिकारियों के सहयोग से छापा…
इसमें विधानसभा कर्मियों शिशिर कुमार झा, सोमेन कुमार सिंह, लक्ष्मी मछुआ, मनोज कुमार और हेलेना कंडुलना के नाम शामिल हैं. इसके अलावा कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन लोगों को पुरस्कार के लिए चुना गया है।रांची के सिविल सर्जन डॉ बी बी प्रसाद, एडीएम रैंक के पदाधिकारी पूर्व ला एंड आर्डर अखिलेश कुमार सिन्हा और रिम्स की मुख्य नर्स रामरेखा राय का चयन गया है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : पुलिस के वरीय अधिकारियों ने शहर के कई छठ घाटों का दौरा कर जायजा लिया…
बता दें कि उत्कृष्ट विधायक का चयन विधायक के उत्तम कार्य, सदन के अंदर बेहतर आचरण के आधार पर किया जाता है।इस वर्ष के लिए नलिन सोरेन को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चयनित किया गया, नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा से लगातार 7 वीं बार विधायक बने हैं।