International:तालिबान का आतंक जारी,हत्या कर चार शवों को मुख्य चौराहे पर लटकाया
1 min read
NEWSTODAYJ_अफगानिस्तान में तालिबानी शासन आने के बाद से ही वहां के लोगों पर आए दिन शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले दिनों कई शीर्ष तालिबानी नेताओं ने हाथ काटे जाने जैसे कठोर कानून को दोबारा से लागू करने की वकालत भी की थी।
यह भी पढ़े…International: गर्लफ्रेंड के साथ ट्रिप पर गया था भारत का भगोड़ा मेहुल चौकसी: एंटीगा के पीएम का दावा
अफगानिस्तान की सत्ता हथियाने के बाद तालिबान ने कहा था कि इस बार का तालिबानी शासन 90 के दशक वाले शासन से अलग होगा और लोगों के साथ वैसा सलूक नहीं किया जाएगा जैसे पहले किया गया था। लेकिन सत्ता हथियाने के साथ ही तालिबान अपनी पुरानी हरकतों पर उतर गया है। तालिबान ने शनिवार को पश्चिम अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में चार लोगों को गोली मार कर उसका शव चौराहे पर लटका दिया। शव काफी देर तक क्रेन से लटका रहा और घंटों तक हवा में झूलता रहा।
एक रिपोर्ट के अनुसार हेरात शहर के मुख्य चौक पर फार्मेसी की दुकान चलाने वाले वजीर अहमद सिद्दीकी ने बताया कि तालिबान पुलिस के जवान चार शवों को मुख्य चौराहे पर लेकर आए और उन्हें क्रेन के सहारे हवा में टांग दिया। बाद में एक शव को उसी चौक पर रहने दिया गया और बाकी के तीन शवों को शहर भर में घुमाया गया। सिद्दीकी ने यह भी बताया कि तालिबानियों ने शव लटकाने के दौरान वहां मौजूद लोगों के सामने ऐलान किया कि इन चार लोगों ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस ने इन लोगों को मार गिराया।