Hospital negligence : निजी अस्पताल की लापरवाही सुर्खियों में पुरूष मृत शव , महिला का शव निकला , FIR दर्ज अस्पताल पर…
1 min read
Hospital negligence : निजी अस्पताल की लापरवाही सुर्खियों में पुरूष मृत शव , महिला का शव निकला , FIR दर्ज अस्पताल पर…
NEWSTODAYJ : राजधानी रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर के कोरोना मरीज की मौत के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर जमशेदपुर चले गए। कब्रिस्तान पहुंचने पर जब शव के ऊपर से कपड़ा हटाया गया तो पता चला कि यह शव महिला का है।
जबकि मौत पुरुष की हुई थी।इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी रांची के निर्देशानुसार रांची के इरबा स्थित एस्क्लेपियस अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अस्पताल प्रशासन ने कोविड पॉजिटिव पाए गए एक शख्स की गलत डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी थी। इसके बाद परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की।
इसके पश्चात इसकी शिकायत उन्होंने जिला प्रशासन रांची से की। अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच की। जांच में यह बात सामने आई कि जिस शख्स की बॉडी अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को दी थी, वह महिला की थी। लोकेश ने परिजनों से उस बॉडी को वापस अस्पताल पहुंचाने को कहा एवं पुरुष की डेड बॉडी ले जाने की पुनः अनुमति दी।
एसडीओ लोकेश मिश्रा ने कहा कि जमशेदपुर के एक परिवार को अस्पताल ने गलत बॉडी दे दी है। शिकायत मिलने के बाद जांच करवाई गई। जांच में शिकायत सही मिलने पर एस्क्लेपीएस अस्पताल के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।