
न्यूज़ सुने
|
Heroin trafficking : भारत-पाक बॉर्डर पर ‘20.65 करोड़ की हेरोइन , भूमि में दबा कर रखे गए हैरोइन के 2 पैकेट बरामद…
NEWSTODAYJ : फिरोजपुर सैक्टर में भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. की 136 और 116 बटालियन ने 4 किलो 130 ग्राम हैरोइन बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस हैरोइन की कीमत 20.65 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि बी.एस.एफ. की 136 बटालियन को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों ने फिरोजपुर सैक्टर में हैरोइन के पैकेट भेजे हैं।
सूचना के आधार पर बी.एस.एफ. के जवानों ने एरिया में स्पैशल सर्च ऑप्रेशन चलाकर हैरोइन के 10 छोटे पैकेट बरामद किए, जिनमें 2 किलो हैरोइन थी। इसी तरह बी.एस.एफ. की 116 बटालियन ने फिरोजपुर सैक्टर में चलाए गए सर्च अभियान दौरान भूमि में दबा कर रखे गए हैरोइन के 2 पैकेट बरामद किए, जिनमें 2 किलो 130 ग्राम हैरोइन थी।