Health & Fitness:इन फलों का सेवन कीजिए नहीं होगी अपच और कब्ज की समस्या…..
1 min read
बाबा रामदेव के मुताबिक नियमित तौर पर योग करने और स्वस्थ खानपान के जरिए एसिडिटी और कब्ज की इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
NEWSTODAYJ_Health & Fitness:वर्तमान समय में अनियमित खानपान और बिजी लाइफस्टाइल हमारे पाचन तंत्र को बुरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं। फास्ट फूड्स का अधिक सेवन, भरपूर नींद ना लेना और फिजिकिल एक्टिविटी की कमी के कारण लोगों को एसिडिटी, जलन, सीने में दर्द और कब्ज की समस्या हो जाती है। एक अनुमान के मुताबिक शहर में रहने वाला हर दूसरा व्यक्ति आज गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें अगर पेट से संबंधी इन समस्याओं पर समय रहते ध्यान ना दिया जाए तो यह गंभीर बीमारी का रूप ले लेते हैं।
यह भी पढ़े…Health News:खाली पेट अगर खाए इन चीजों को तो पड़ सकता है आप के सेहत पर असर
योग गुरु बाबा रामदेव के मुताबिक नियमित तौर पर योग करने और स्वस्थ खानपान के जरिए एसिडिटी और कब्ज की इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। बाबा रामदेव ने कुछ फलों का जिक्र किया है, जिनके सेवन से कब्ज और अपच की समस्या दूर हो सकती है।
पपीता: पपीता पेट के लिए काफी अच्छा होता है। पपीते में विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम फोलेट, विटामिन ई और सी और बीटा कैरोटीन की अच्छी-खासी मात्रा होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ पपीते का सुबह के समय सेवन करने की सलाह देते हैं। नियमित तौर पर पपीता खाने से आंतों की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है, जिससे कब्ज की परेशानी नहीं होत
सेब: डॉक्टर्स भी हर दिन एक सेब खाने की सलाह देते हैं। इसमें मौजद सर्बिटोल तत्व कब्ज को दूर कर पेट की अच्छी तरह से सफाई कर देता है। नियमित तौर पर सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन करना चाहिए। आप चाहें तो इसका जूस भी पी सकती हैं।
अंगूर: अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटेशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व की भी अधिक मात्रा होती है। नियमित तौर पर अंगूर का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
यह भी पढ़े….Health and Fitness: आंखों की रोशनी बढ़ानी है तो करें यह काम, जल्द ही फायदा मिलेगा…..