Hardcore Maoist arrested : हार्डकोर माओवादी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , पुलिया विस्फोट अन्य कई मामले का हुई उद्भेदन…
1 min read
Hardcore Maoist arrested : हार्डकोर माओवादी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , पुलिया विस्फोट अन्य कई मामले का हुई उद्भेदन…
NEWSTODAYJ गिरिडीह : पीरटांड़ के हार्डकोर माओवादी को गिरिडीह पुलिस थाना क्षेत्र के लेढ़वा गांव से दबोचने में सफलता रही।पुलिस ने उसे तीन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी अमित रेणु और प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी मनोज राय उर्फ मनोज दा उर्फ राजेश राय पुलिस मुख्यालय द्वारा घोषित एक लाख का इनामी माओवादी है।
यह भी पढ़े…Death by thunderclap : मैदान में मवेशी चरा रहे अचानक वज्रपात से बालक की मौत, अधेड़ झुलसा…
एएसपी अभियान संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने इस हार्डकोर माओवादी को लेढ़वा गांव से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब मनोज राय संगठन के ही एक सहयोगी के साथ एक शादी समारोह में पहुंचा था।पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस की भनक मिलते ही मनोज का साथी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने हार्डकोर माओवादी मनोज राय को दबोचने में सफलता पायी। गिरफ्तार माओवादी के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े…Public court : उपायुक्त ने जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन अपने कार्यालय कक्ष में किया…
इसके खिलाफ जिले के पीरटांड़ थाना में पांच नक्सल केस, मधुबन थाना में दो, निमियाघाट और बगोदर में एक-एक केस दर्ज है।हाल ही में डुमरी के नावाडीह में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज से लेवी नहीं मिलने के कारण जेसीबी और मिक्सचर मशीन जलाने का मामला उस पर दर्ज है।एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद माओवादी मनोज राय ने कबूल कर लिया है कि डिग्री कॉलेज में जेसीबी और मिक्सचर मशीन को इसने संगठन के सहयोग से जलाया था।
यह भी पढ़े…Fierce politics : शीलापट पर नाम अंकित को लेकर सियासत ,सांसद और विधायक में धमासाना…
एसपी ने यह भी बताया कि पीरटांड़ में एक पुलिया विस्फोट कर उड़ाने के अलावे कई घटनाओं को इसने अंजाम दिया था।प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में एसपी ने बताया कि मनोज राय का संबध नागो दा के अलावे कृष्णा दा के दस्ते से भी था।साल 2012 में ही यह नागो दा के दस्ते से जुड़ा।नागो दा के जेल जाने के बाद यह पीरटांड़ के कृष्णा दा के दस्ते से जुड़ गया था।