Gang rape : आश्रम में एक साध्वी से चार लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म , आश्रम में दहशत का माहौल…
1 min read
Gang rape : आश्रम में एक साध्वी से चार लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म , आश्रम में दहशत का माहौल…
NEWSTODAYJ : झारखंड राज्य के गोड्डा जिले के एक आश्रम में एक साध्वी से चार लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने कहा कि चार आरोपी सोमवार देर रात को पथवारा गांव स्थित आश्रम में जबरदस्ती प्रवेश किया था।
यह भी पढ़े…SSR Case : भायखला जेल पहुंची रिया, जमानत के लिए आज फिर लगाई याचिका…
आरोपियों ने सभी साधुओं को एक कमरे में बंद कर दिया और 38 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।एक साधु ने विरोध करने की कोशिश की तो उसे बुरी तरह से पीटा गया।पीड़िता ने मंगलवार को FIR दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस जांच करने के लिए अपराधस्थल पर पहुंची।पुलिस ने चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया है।साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद आश्रम में दहशत का माहौल है।
वहीं स्थानीय लोगों ने इसे लेकर आक्रोश जताया है।एसपी ने कहा कि कांड में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जायेगी।BJP के लोकसभा सांसद ने दीपक राणा का लिया नाम गोड्डा से BJP के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर निशाना साधा है।
आज रात्रि में गोड्डा के महर्षि मेंही आश्रम के साध्वी के साथ अपराधी दीपक राणा ने सामूहिक दुष्कर्म किया ।हेमंत है तो हिम्मत है @HemantSorenJMM ,प्रभारी DGP @MVRaoIPSजी को मेरे ऊपर केस कराने व कोर्ट जाने से फ़ुर्सत नहीं है @yourBabulal @dprakashbjp @idharampalsingh
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) September 8, 2020
दुबे ने ट्वीट कर कहा, “अपराधी दीपक राणा आश्रम में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने में लगा हुआ है।बता दें कि दीपक राणा का एक आपराधिक रिकार्ड रहा है जिसके खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।दीपक हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी, लूट और जमीन से जुड़े मामलों में आरोपी है और हाल ही में जेल से बाहर आया है।इस घटना का मुख्य आरोपी भी दीपक को ही बताया जा रहा है।