
न्यूज़ सुने
|
Ganesh Utsav 2020 : गणेश उत्सव आज कोरोना संक्रमण के बीच गणेशोत्सव का श्रद्धालुओं में उत्साह , दस दिनों की पूजा , तीन दिनों के लिए…
- मुंबई की तरह रांची , धनबाद , जमशेदपुर जिले में कई पूजा पंडालों में 10 दिनों तक उत्सव का माहौल होता है।
- हालांकि, इस बार 10 दिनों के बजाय तीन दिनों में ही प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाएगा। पूजा पंडालों में भीड़ भाड़ की इजाजत नहीं होगी।
NEWSTODAYJ रांची : कोरोना संक्रमण के बीच शनिवार से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। घरों से लेकर पूजा समितियों तक में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना होगी। तीन से दस दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव को लेकर लोग तैयारी में लगे हुए हैं। हर ओर उल्लास का वातावरण है। रांची में छोटे-बड़े करीब एक दर्जन स्थानों पर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा होती है। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों में भी गजानन की प्रतिमा स्थापित करते हैं। मुंबई की तरह रांची , धनबाद , जमशेदपुर जिले में कई पूजा पंडालों में 10 दिनों तक उत्सव का माहौल होता है।
हालांकि, इस बार 10 दिनों के बजाय तीन दिनों में ही प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाएगा। पूजा पंडालों में भीड़ भाड़ की इजाजत नहीं होगी। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दर्शन कर सकते हैं।शुक्रवार को दोपहर बाद से ही लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मूर्तिकारों के यहां खड़े दिखे। सड़क किनारे रंग-बिरंगी गणेशजी की मूर्तियां दूर से ही आकर्षित कर रहे थे। लोग शाम तक मूर्तियों की खरीददारी करते दिखे।
कोई कंधे पर तो कोई अपने वाहन पर प्रतिमा ले गए। पूजन सामाग्रियों का बाजार भी गुलजार रहा। दोपहर बाद मौसम ने साथ दिया तो पूजा की तैयारी में जुटे आयोजकों के चेहरे खिल गए। बची तैयारी में जोर-शोर से जुट गए।इस बार गणेश चतुर्थी पर रवि योग पड़ेगा, जो कि शुभ कार्य खासकर पूजा-अर्चना के लिए काफी फलदायी माना जाता है।
प्रतिमा स्थापित करने के लिए सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.08 बजे तक का मुहूर्त सबसे अच्छा है। वहीं, रवि योग सुबह 5.27 बजे से 7.11 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि रवि योग में भगवान की सच्ची भावना से आराधना करने से सभी प्रकार के संताप से मुक्ति मिलती है।