Farewell to mother mansa 2020 : मां मनसा की बिदाई सम्पन्न हुई , प्रतिमा को पूरे भक्तिभाव से विसर्जित किया गया….
1 min read
Farewell to mother mansa 2020 : मां मनसा की बिदाई सम्पन्न हुई , प्रतिमा को पूरे भक्तिभाव से विसर्जित किया गया….
- समाजसेवी बालेश्वर बाउरी के आवास पर 17अगस्त से प्रारम्भ मनसा पूजा अनुष्ठान के पांचवें दिन पूर्णाहुति हवन के साथ मां मनसा की प्रतिमा को पूरे भक्तिभाव से विसर्जित किया गया।
- अरलगड़िया ओझा तालाव पहुंच कर विसर्जित करने के पश्चात वापस गंतब्य मार्ग से पूजा स्थल पहुंच कर समाप्त हो गया।
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के पुटकी क्षेत्र में पूर्णाहुति हवन के साथ अश्रुपूरित नेत्रों से बाउरी बस्ती पुटकी में स्थापित मां मनसा की बिदाई सम्पन्न हुई। समाजसेवी बालेश्वर बाउरी के आवास पर 17अगस्त से प्रारम्भ मनसा पूजा अनुष्ठान के पांचवें दिन पूर्णाहुति हवन के साथ मां मनसा की प्रतिमा को पूरे भक्तिभाव से विसर्जित किया गया।
प्रतिमा स्थल से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रारम्भ विसर्जन जुलुश बाउरी बस्ती, 3नंबर, कोलियरी ऑफिस, पुटकी बाजार, मोड़ होते अरलगड़िया ओझा तालाव पहुंच कर विसर्जित करने के पश्चात वापस गंतब्य मार्ग से पूजा स्थल पहुंच कर समाप्त हो गया।
अनुष्ठान के सफल आयोजन में बालेश्वर बाउरी, राखाल बाउरी, साधना देवी, श्रुति कुमारी, अंशु कुमारी, भीमराव सनी, माला कुमारी, राजेश बाउरी, दीपू बाउरी, अक्षय बाउरी, महादेव बाउरी, पिंकू बाउरी, रोहित बाउरी, चिनिबस बाउरी, मोना बाउरी, विश्वनाथ बाउरी आदि की सराहनीय भूमिका रही ।