EXPLOSION : सिलेंडर में विस्फोट धमाके से घर के उड़े परखच्चे, महिला झुलस कर गंभीर…
1 min read
EXPLOSION : सिलेंडर में विस्फोट धमाके से घर के उड़े परखच्चे, महिला झुलस कर गंभीर…
- ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि कमरे की ऊपरी छत के परखच्चे उड़ गए।
- गंभीरावस्था में परिजनों ने उसे गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में भर्ती कराया गया।
NEWSTODAYJ बोकारो : गोमिया थाना अंतर्गत पडरिया गांव के एक मकान में एलपीजी सिलेंडर गैस लीक होने के बाद आग लग गई। गैस इतनी ज्यादा लीक हो चुकी थी कि इससे ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि कमरे की ऊपरी छत के परखच्चे उड़ गए जबकि दो मंजिला उक्त पूरे मकान में दरारें पड़ गई।
यह भी पढ़े…COVID 19 : BJP विधायक सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव , ट्वीट कर लोगो को दी जनकारी…
बुधवार की अहले सुबह हुए इस हादसे में जीरवा देवी (48) बुरी तरह जलकर झुलस गई। गंभीरावस्था में परिजनों ने उसे गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में भर्ती कराया गया जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने उसे बोकारो सदर रेफर कर दिया।
यह भी पढ़े…TRANSFER : राज्यभर के जेल में पदस्थापित काराधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला…
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जीरवा के पति स्व. मुद्रिका यादव का निधन पिछले पूर्व में हो गया है। उसका कोई पुत्र नहीं है जबकि भुजरियों का विवाह भी तो चुका है जिस कारण घटना के वक्त वह घर में अकेली थी।
घर में मौजूद अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि शायद बीती रात खाना बनाने के बाद घर मे गैस खुला रह गया दरवाजे बंद होने के कारण घर के अंदर गैस एडजस्ट करने लग गया। इस बीच जैसे ही उसने अहले सुबह 5 बजे नाश्ता बनाने गैस सिलेंडर को लगाकर चूल्हा जलाया तो घर में फैली गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में महिला का मुह, बाल, पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए। वहीं मकान भी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक घटना के बाद जीरवा घर के बरामदे में गंभीर अवस्था में पड़ी कराह रही थी। इस पर लोगों ने जानकारी गोमिया पुलिस को दी। बर्न इंजरी के बाद उसे गोमिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया इसके बाद उसे वहां से बोकारो सदर रेफर कर दिया गया।इस पूरी घटना में हैरान करने वाली बात यह थी कि गैस का चूल्हा हल्का क्षतिग्रस्त हुआ था। जबकि गैस सिलेंडर पूरी तरह से सुरक्षित था।