
न्यूज़ सुने
|
Eid al-Adha : झारखंड में घरों में ही मनाया जा रहा है ईद उल-अजहा, सीएम ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं…
- रांची में भी मस्जिदों और ईदगाह में इस बार नमाज अता नहीं की जा रही है।
- अल्लाह से इस कोरोना महामारी को जल्द से जल्द खत्म करने की दुआ मांगी।
NEWSTODAYJ रांची: झारखंड की राजधानी रांची में त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।रांची में भी मस्जिदों और ईदगाह में इस बार नमाज अता नहीं की जा रही है।कोरोनावायरस ने कर प्रशासन के द्वारा इजाजत नहीं दी गई है।
ऐसे में लोगों में थोड़ा मलाल है है मस्जिद ओर ईदगाह में नमाज अता नही कर पाने का,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को लेकर गले मिले बिना एक दूसरे को दे रहे मुबारकबाद, मेन रोड स्थित एकरा मस्जिद के आस पास भी लोगों ने घर पर ही ईद मनाया।
लोगों ने कहा कि हमने अल्लाह से इस कोरोना महामारी को जल्द से जल्द खत्म करने की दुआ मांगी है।साथ हीं आपसी भाईचारा बनाये रखने और एक दूसरे को मदद करने की भी अपील की है।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी राज्य वासियों को ईद उल अजहा की शुभकामनाएं दी है।उन्होंने ट्वीट कर कहा है सभी देश और झारखण्डवासियों को ईद उल-अज़हा की हार्दिक शुभकामनाएं।सभी से मेरी अपील है कोरोना के इस संक्रमण काल में पर्व नियमों का पालन कर ही मनायें. आपस मे दूरियां बनाएं, मगर दिलों को जोड़े रखें।
सभी देश और झारखण्डवासियों को ईद उल-अज़हा की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी से मेरी अपील है कोरोना के इस संक्रमण काल में पर्व नियमों का पालन कर ही मनायें।
आपस मे दूरियां बनाएं, मगर दिलों को जोड़े रखें। pic.twitter.com/mJzEDWWGL6— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) August 1, 2020