Education news: पहली से आठवीं तक के स्कूलों के छात्रों के लिए जल्द खोले जाएंगे स्कूल, तैयारियां शुरू
1 min read
NEWSTODAYJ_रांची:झारखंड में अब पहली से आठवीं तक के स्कूल भी छात्रों के लिए खोले जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी वर्चुअल मीटिंग में शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने सभी डीईओ को स्कूलों में इसकी तैयारी कराने का निर्देश दिया है।
सभी स्कूलों में साफ सफाई के साथ साथ सैनीटाइज करने का भी निर्देश दे दिया गया है, हालांकि आखिरी फैसला आपदा प्रबंधन द्वारा लिया जाना है।शिक्षा सचिव ने मंगलवार को डीईओ के साथ वर्चुअल मीटिंग कर स्कूलों की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन आदि पूरा करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़े……Jharkhand news:मोबाइल शोरूम में लाखों के समान समेत कैश की चोरी,पुलिस जांच में जुटी
उन्होंने नौवीं से 12वीं में छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पर चिंता जताई। इसके लिए प्रखंड साधन सेवी और संकुल साधन सेवियों को लगाने को कहा है। झारखंड में 12 नवंबर को नेशनल अचीवमेंट सर्वे होगा। इसमें 3509 स्कूलों के तीसरी, पांचवीं और सातवीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
यह भी पढ़े…..Education News:9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू,दिशा निर्देश के अनुसार चार घंटे चलेगी क्लास
2017 में नेशनल अचीवमेंट सर्वे एनसीईआरटी ने किया लेकिन इस साल सीबीएसई के माध्यम से इसका आयोजन किया जाएगा। इसके आधार पर ही राज्य के मानक तय होते हैं। पिछली सर्वे में झारखंड को देशभर में आठवां स्थान मिला था।