Drunk wife : प्रतिदिन दारू पीती पत्नी और होता पति से झगड़ा, आखिरकार ऐसा निकला नतीजा…
1 min read
Drunk wife : प्रतिदिन दारू पीती पत्नी और होता पति से झगड़ा, आखिरकार ऐसा निकला नतीजा…
NEWSTODAYJ (एजेंसी) इंदौर : किसी परिवार के मुखिया के शराब के शौक के चलते घर परिवार बरबाद होने की कहानिया तो आपने बहुच सुनी होंगी। पर इंदौर में एक महिला के शराब के शौक ने पूरा घर उजाड़ दिया। रोज शराब पीने के शोक के चलते सिमरोल में रहने वाली एक महिला की उसके पति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पत्नी के रोज शराब पीने की आदत उसके पति को पसंद नहीं थी।
इसके चलते उसने विरोध किया। पत्नी नहीं मानी तो उसे पीट दिया। इस मारपीट में आई चोटों से महिला की अगले दिन मौत हो गई।पुलिस के अनुसार कमलाबाई की हत्या के मामले में पति कैलाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीएसपी हेड क्वार्टर अजय बाजपेयी ने बताया कि दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं। उनके बच्चे भी बड़े हो चुके हैं। पूछताछ में पता चला कि कमलाबाई को शराब पीने की आदत थी। यह बात उसके पति को पसंद नहीं थी।
इसके चलते उनके बीच में विवाद होते रहते थे। घटना वाले दिन भी आरोपी ने पत्नी को शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर पति ने डंडे से पत्नी को पीट दिया। उसके साथ मारपीट के बाद वह घर में सो गया। अगले दिन महिला ने चोट के कारण कोई दवा ली और खाना नहीं खाया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। इसके चलते शव को पीएम के लिए भेजा गया था।
डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।बच्चे बोले-पिता बेकसूर .पुलिस ने पिता को पकड़ा तो उसके बच्चे पक्ष में खड़े हो गए। उनका भी कहना था कि मां से नशे की बात को लेकर विवाद हुआ था। वह अपने पिता को बेकसूर बता रहे हैं और पुलिस से उन्हें छोडऩे की गुहार लगाते रहे। पुलिस कार्रवाई कर रही है।