Dhanbad News : जेल में बंद शूटर अमन सिंह ने धनबाद कोर्ट में दायर आवेदन में सुरक्षा का लगया गुहार,पुलिस पर लगाया जान से मारने का आरोप
1 min read
Views : 2134531
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के जेल में बंद शूटर अमन सिंह ने कोर्ट से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोर्ट में बुधवार को दायर आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मुझे जान से मारव देना चाहती है। इसके लिए मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। धनबाद जेल से बाहर सिफ्ट करने का प्लान इसी साजिश का हिस्सा है। रास्ते में ही मेरा खेल खत्म करने की साजिश चल रही है।
यह भी पढ़ें….Dhanbad News : BJP पूर्व सांसद रविंद्र राय पहुँचे सर्किट हाउस जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत
अपराधियों को इसमें पुलिस का पूरा सहयोग है। वे मेरा कभी भी काम तमाम कर सकते है। अपराधियों का पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। वो मुझे नहीं छोड़ेंगे। इस खेल की सबसे बड़ी खिलाड़ी पुलिस है। वे जिसे जब चाहे जहां उसका राम-राम सत्य करवा सकती है। मुझे ऐसी मौत नहीं मरना हुजूर। मेरी सुरक्षा बढ़ा दी जाए।