Dhanbad News : तेज आंधी तूफान आने और पेड़ गिर जाने से 3 लोग हुए घायल (देखें वीडियो)
1 min read
Views : 21342
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के झरिया प्रखंड में शनिवार शाम लगभग पांच बजे के आसपास तेज आंधी बारिश ने झरिया के विभिन्न क्षेत्रों मे कोहराम मचा दिया जिस कारण कई जगहों पर भारी नुकसान होने का अनुमान है। विशालकाय पेड़ की चपेट मे आए 3 लोगों की हालत गंभीर बानी हुई है।कई जगह विशालकाय वृक्ष जड़ सहित गिरे हैं जिसकी चपेट में आने से कई गाडियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन खासा प्रभावित हो गया है।
यह भी पढ़े….Dhanbad News : मतदान केंद्रों पर दिव्यांग के लिए व्हीलचेयर की गई व्यवस्था
तार पर पेड़ो के गिरने से इलाके में कई स्थानों पर विद्युत् आपूर्ति ठप हो गई हैं।लोदना क्षेत्र के लोदना वाई क्वार्टर में आंधी के दौरान बीसीसीएल कर्मी महिला रेखा देवी के आवास पर पीपल का पेड़ गिरने से घर के तीन लोग पेड़ के नीचे दब गए। स्थानीय लोगो के अनुसार पेड़ गिरने की आवाज सुनकर जब लोग दौड़े तो पता चला कि तीन लोग पेड़ के नीचे दबे चिल्ला रहै थे जिन्हें किसी तरह काफी मसक्कत से बाहर निकाला गया। सभी का इलाज बीसीसीएल के जेलगोरा अस्पताल मे चल रहा है. वही तीनो की स्थिति काफी नाजुक बताया जा रहा है।थाना मोड़ किड्स गार्डन समीप विशालकाय वृक्ष जड़ों सहित गिर जाने के कारण चपेट मे आए कई दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। न्यू चॉइस सेकेंड हैंड बाइक बेचने वाले दुकानदार शौकत ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण नीचे खड़े कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गए।वही झरिया धर्मशाला रोड स्टेट बैंक स्थित भी एक विशालकाय वृक्ष पास के ट्रांसफार्मर पर गिर गया जिस कारण विधुतापूर्ती ठप हो गई। तेज आंधी तूफान में झरिया सिंह नगर कलाली के रहने वाले डब्लू का घर पर नीम का पेड़ गिर गया जिसमें एक महिला दब गई जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।