Dhanbad News : जलापूर्ति पाइप लाइन फटा, लाखों गैलन पानी बर्वाद…
1 min read
यहाँ देखे वीडियो।
Dhanbad News : जलापूर्ति पाइप लाइन फटा, लाखों गैलन पानी बर्वाद…
NEWSTODAYJ : धनबाद। निरसा के गोपालगंज जगन्नाथ मंदिर के समीप धनबाद मैथन जलापूर्ति योजना का पाइप फट जाने से लाखों गैलन पानी सड़क पर बह रहा है। पाइप फटने से आस पास की सड़कों व खेत में पानी भर गया। पाइप से पानी इतना तेज निकल रहा था कि मंदिर के आसपास का यार्ड पूरा जलमग्न हो गया। पानी इतना तेज गति से निकल रहा था कि करीब 25 फिट ऊपर से जा रही 11 हजार की बिजली तार को पानी पार कर रहा था। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : पर्जन्य बीएड काँलेज मे गाला फेयरवेल आयोजित…
घटना की सूचना संबंधित जलापूर्ति अधिकारियों को दिया गया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के पदाधिकारी द्वारा बिजली बंद करवा दिया गया। घटना शनिवार सुबह तीन बजे की है परंतु अभी तक जलापूर्ति विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी नही पहुँचा।
जलापूर्ति विभाग द्वारा पाइप की मरम्मती नहीं कराए जाने से पानी की बर्बादी तो हो रही है साथ ही आस पास के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण आसपास में पानी भर गया। झामुमो नेता अशोक मंडल ने कहा कि क्षेत्र में पहले ही पानी की किल्लत है और उसपर से लाखों गैलन पानी का बर्बाद होना दुर्भाग्य की बात है। श्री मंडल ने इसके लिए विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेवार ठहराया साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग भी ई है।