Dhanbad News : मतदाता सूची पुनरीक्षण : विशेष अभियान , AC व ADM सहित अन्य पदाधिकारियो ने किया विभिन्न बूथों का भ्रमण…
1 min read
Dhanbad News : मतदाता सूची पुनरीक्षण : विशेष अभियान , AC व ADM सहित अन्य पदाधिकारियो ने किया विभिन्न बूथों का भ्रमण…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान को लेकर रविवार को अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, अपर समाहर्ता (आपूर्ति) संदीप कुमार दोराईबुरू, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित सभी ईआरओ, एईआरओ ने आज जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। साथ ही विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ व सीओ ने भी उनके क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा किया।
यह भी पढ़े…Hiwa recovered : पूर्वी टुंडी से चुराया गया हाईवा ट्रक बागजोड़ी टाँड़ से बरामद…
इस संबंध में अपर समाहर्ता ने बताया कि आज बलियापुर प्रखंड के विभिन्न बूथ पर जाकर बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अपर समाहर्ता आपूर्ति ने कलियासोल प्रखंड का दौरा किया।मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आगामी 5 व 6 दिसंबर 2020 को भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।