Dhanbad News : नेशनल लोक अदालत कोर्ट में कुल 86 करोड़ 5 लाख 27 हजार 827 रुपए की हुई रिकवरी,58 हजार 85 विवादों का हुआ निपटारा
1 min read
Views : 121213
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में नालसा के निर्देश पर वर्ष 2022 के दूसरे नेशनल लोक अदालत कोर्ट परिसर में शनिवार को कुल 86 करोड़ 5 लाख 27 हजार 827 रुपए की रिकवरी कर कुल 58 हजार 85 विवादों का निपटारा कर दिया गया। मौके पर चार लोगों के बीच मुआवजे के तौर पर 20 लाख 95 हजार रुपये का भुगतान किया गया।
नेशनल लोक अदालत सुबह 8 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा, फैमिली जज तौफीकुल हसन, बार अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय, महासचिव जितेंद्र कुमार ने नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन किया था।