Dhanbad News : तिलक समारोह में हुए फायरिंग में एक महिला के पेट में गोली लगने से महिला की मौत एक घायल…
1 min read
Dhanbad News : तिलक समारोह में हुए फायरिंग में एक महिला के पेट में गोली लगने से महिला की मौत एक घायल…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र नुनुडीह राहुल कैफे समीप में एक तिलक समारोह में किए गए फायरिंग में एक ठकुराईन महिला सुधा देवी की मौत पेट मे गोली लगने से हो गई हूं और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है महिला की मौत की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर तिलक समारोह में उत्पात मचाया और तिलक समारोह में लगे पंडाल कुर्सी टेबल को तोड़फोड़ कर दिया गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिंदरी धनबाद रोड को जाम कर दिया है।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : जंगल से 5 नरकंकाल बरामद, तीन बच्चों के साथ चार माह से लापता था दंपती…
स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने किया लाठी चार्ज, इस दौरान झरिया थाना के सिपाही वीर सिंह घायल हो गया।झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनुडीह राहुल कैफे समीप एक तिलक समारोह में एक महिला सुधा देवी नामक महिला के पेट मे गोली लगने से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई और एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर सुदामडीह थाना प्रभारी मोके पर पहुँच घाना स्थल से 9 एमएम का खोखा बरामद किया है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : महिला सशक्तिकरण को लेकर धनबाद पुलिस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान…
कि नुनुडीह राहुल कैफे समीप निवासी उदयनाथ पाण्डेय के बड़े लड़के शशिनाथ पाण्डेय का तिलक नावाडीह, संडऊर भोजपुर बिहार की पुत्री बैजनाथ ओझा से 29 नवम्बर को तय हुआ था। आज तिलक देने के दौरान लड़की पक्ष के तरफ से फारिंग की गई जिसमें गोली एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी हैं। एक महिला के पेट मे लगी वही पुलिस मोके पर पहुचकर तिलक समारोह में हुए वीडियोग्राफी के सहारे गोली चलाने वाले की पहचान कर रही हैं। पुलिस लड़का पक्ष में तीन लोगो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं।