Dhanbad News : तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत , जांच पड़ताल में जुटी पुलिस , ईंट भट्ठा में करते थे काम…
1 min read
Dhanbad News : तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत , जांच पड़ताल में जुटी पुलिस , ईंट भट्ठा में करते थे काम…
NEWSTODAYJ : धनबाद के बाघमारा रंगलीटांड में दम घुटने से तीन मजदूरों की माैत हो गई है। ये तीनों मजदूर ईंट भट्ठा में काम करते थे। तीनों मजदूरों के मृत पाए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। तेतुलमारी थाना की पुलिस ने माैके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया है। माैत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा ।
यहाँ देखे वीडियो।
यह भी पढ़े… Dhanbad News एंबुलेंस सेवा संघ का गठन ,जल्द ही होगी मरीजों के लिए एक भाड़ा तय…
लेकिन प्रारंभिक ताैर पर दम घुटने से मौत कारण बताया जा रहा है।ईंट भट्ठा में तीनों मजदूर काम करते थे। भट्ठा के पास ही खुले आसमान के नीचे एक झोपड़ी बनाकर रहते थे। ठंड से बचने के लिए मजदूरों ने अपने चारों तरफ तिरपाल का घेरा लगा रखा था। इसके अंदर ही कोयले का चूल्हा जलाकर खाना पकाते थे। आज सुबह मजदूर काम पर नहीं पहुंचे तो ईंट भट्ठा मालिक खोजने के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि तीनों मजदूर अचेत पड़े हैं। चूल्हे पर एक देगची चढ़ी हुई है। धुआं निकल रहा था। इसके बाद साह ने स्थानीय ने तेतुलमारी थाना को घटना की जानकारी दी।