Dhanbad News : स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती के मौके पर प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन किया…
1 min read
Dhanbad News : स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती के मौके पर प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन किया…
NEWSTODAYJ धनबाद : बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती के मौके पर शहर के गांधी चौक पर उनकी प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन किया। जयंती के मौके पर सोसायटी के लोगों ने बताया कि सिटी सेंटर के समीप वर्षों से विवेकानंद की प्रतिमा लगी हुई थी, जिसकी स्थिति काफी दयनीय हो गई थी। जिसे सोसाइटी की मदद से स्थानीय मूर्तिकार दुलाल पाल ने नया रूप दिया और उसी प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन आज शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया।
यहाँ देखे वीडियो।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : महिला कॉलेज के समीप नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया…
मौके पर विधायक राज सिन्हा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर पूरे विश्व को उनका अनुसरण करना चाहिए तथा उनके बताए मार्गो पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित होने की आवश्यकता है। जिससे कि विश्व में शांति और एकता का संदेश फैलाया जा सके।