Dhanbad News : राज्य की गिरती विधि व्यवस्था एवं रांची में बलात्कार की घटना पर BJP ने CM का पुतला फूंका…
1 min read
Dhanbad News : राज्य की गिरती विधि व्यवस्था एवं रांची में बलात्कार की घटना पर BJP ने CM का पुतला फूंका…
NEWSTODAYJ : धनबाद : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सरकार का पुतला फूंका। जिसमें राज्य की गिरती विधि व्यवस्था एवं रांची में बलात्कार के बाद महिला का सर कटी लाश बरामद होने की घटना की तीव्र निंदा की गई। युवा मोर्चा युवा मोर्चा के नेताओं ने पुतला दहन का कार्यक्रम कर हेमंत हेमंत सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। नेताओं ने बताया कि राज्य में बदतर विधि व्यवस्था और भ्रष्टाचार चरम पर है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : विधायक राज सिन्हा ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया…
ऐसे में हेमंत सरकार नैतिकता खो चुके हैं, इसलिए उन्हें अविलंब गद्दी से इस्तीफा दे देना चाहिए। राज्य में चारों तरफ भ्रष्टाचार, अराजकता तथा विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई है। सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन चला रही है। अगर राज्य में इससे भी हालात नहीं सुधरे तो भारतीय जनता युवा मोर्चा आंदोलन उग्र करने को बाध्य होंगे।