Dhanbad News : SSLNT महिला महाविद्यालय में फेयरवेल के माध्यम से बच्चों का बढ़ाया गया प्रोत्साहन…
1 min read
Dhanbad News : SSLNT महिला महाविद्यालय में फेयरवेल के माध्यम से बच्चों का बढ़ाया गया प्रोत्साहन…
NEWSTODAYJ धनबाद : देश की हर कोनों पर से महिलाएं व बच्चियां शिक्षा के क्षेत्र में ,सैन्य शक्ति में या हेलिकॉप्टर उड़ाने में जैसे विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों के बराबर कंधों से कंधा मिलाकर सेवा दे रही है। एक दौर था जब कई लोग बच्चियों की शिक्षा में ध्यान नहीं रखते थे लेकिन आज बदलते समाज में हर परिजन आज लड़कियों की शिक्षा में या लड़को की शिक्षा में समरूपता दिखा रहे हैं।
यहाँ देखे वीडियो।
यह भी पढ़े…Murder : उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की पीट-पीट कर हत्या , जांच में जुटी पुलिस…
सरकार भी लड़कियों की शिक्षा के लिए समय समय पर कई तरह की स्कीम ला रही है। आज SSLNT महिला महाविद्यालय में फोर्थ समेस्टर के पास आउट बच्चों के मनोबल बढ़ाने व आज शिक्षा रूपी अमृत का रसपान कैसे करते रहे व फर्स्ट समेस्टर के बच्चो को शिक्षा कैसे सही हासिल करें इस संदर्भ में शिक्षा विशेषज्ञ ने अपनी बात बताई ।कार्यक्रम की शुरुआत में सांस्कृतिक कार्यक्रम व शिक्षा अलख जगाने की गीत गाकर बच्चो में अलौकिक शक्ति का समावेशन हुआ। जिले भर से शिक्षक व शिक्षकाओ का आगमन हुआ। सभी ने शिक्षा के प्रति बच्चो को जागरूक किया।