Dhanbad news : सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विनोवा भावे की 126 वे जन्मदिवस मनाया गया…
1 min read
Dhanbad news : सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विनोवा भावे की 126 वे जन्मदिवस मनाया गया…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के पुटकी में बिनोवा कर्म ज्ञान और भक्ति का अद्भुत समन्वय थे बिनोवा भावे की 126 वे जन्मदिवस पर जन जागृति ट्रस्ट के कार्यालय में करोना काल को देखते हुए, सोशल डिस्टेंस एवं मास्क लगाकर बिनावाभावे जी की जयंती मनाई गई। जिसमें झारखंड सर्वोदय मित्र मंडल एवं छोटानागपुर किसान विकास संघ के कार्यकर्ता एवं गांधीवादी विचारधारा से जुड़े समाजसेवीओ ने भाग लेकर बिनोवा जी के विचारों को रखते हुए बताया कि बिनोवा भावे का जन्म 11 सितंबर 1995 में गगोदे, रायगढ़, महाराष्ट्र में हुआ था,
उनके पिता नरहरि शंभू राव थे। उन्होंने बिहार, बंगाल, उड़ीसा, तेलगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पंजाब, जम्मू और कश्मीर आदि सभी राज्यों में 13 वर्षों तक अनवरत पदयात्रा करके भूमिहीनों के लिए 45 लाख एकड़ जमीन प्राप्त किया। जो इस देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए एक अभूतपूर्व घटना थी। 1952 से 11 सितम्बर 1895 तक बिहार में रहे और बिहार में कुल 23 लाख एकड़ जमीन भूदान से प्राप्त किया, जिसमें झारखंड में 14 लाख 59 हजार 280 एकड़ जमीन है।
यह भी पढ़े…Coronaviurs : जिले में और तीन कोरोना संक्रमित की पुष्टिः उपायुक्त…
जिसमे झारखंड में लगभग 4 लाख 97 हजार 20 डिसमिल जमीन वितरण किया गया। अभी भी झारखंड में 9 लाख 72 हजार 259.6 एकड़ जमीन बची हुई है। जिसके लिए हाल ही में झारखंड भूदान- यज्ञ समिति बनी है ।करोना काल के कारण इस दिशा में अभी धीमी अवस्था में कार्य चल रहा है। इस पर जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।जिसमे समिति नियमानुसार पूरे झारखंड में कार्य करेगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए रामचंद्र रवानी, राघो पासवान, राम रतन राम, दीपक कुमार महतो, लक्ष्मी कांत महतो,राजेश कुमार सिंह, मोहम्मद तबारक, मोहम्मद गुड्डू, संजय कुमार, बिंदेश्वरी माहतो, आदि। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन झारखण्ड किसान विकास संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत महतो ने किया।