Dhanbad News : पूजा भारती हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च , स्वास्थ्य मंत्री ने दिया न्याय का आश्वासन…
1 min read
Dhanbad News : पूजा भारती हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च , स्वास्थ्य मंत्री ने दिया न्याय का आश्वासन…
NEWSTODAYJ : धनबाद। पूजा भारती हत्याकांड मामले में युवा , समाजसेवियों , बुद्धिजीवियों ने शहर में कैंडल मार्च निकाल घटना का विरोध जताया। कैंडल मार्च मेमको मोड़ से निकलकर धैया पहुँचा। यहाँ सभी ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को घेरा। कैंडल मार्च में शामिल महिला नेत्री रेखा मण्डल ने कहा पूजा भारती के साथ कुकर्म करनेवाले अपराधियो को कड़ी सजा मिले। बेहद शर्मनाक घटना है।
इस घटना ने महिलाओ की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है। जनता की मांग है कि पूजा भारती के साथ इंसाफ होना चाहिए।उन्होंने मंत्री से न्याय की गुहार लगाई। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि आश्रित परिवार को न्याय मिलेगा। सरकार हत्याकांड को लेकर गम्भीर है।
पुलिस महकमे के आलाधिकारी लगातार मामले के अनुसंधान में जुटे है। अपराध करने वाले किसी सूरत में बक्से नही जाएंगे।मंत्री के आश्वासन के बाद कैंडल मार्च मेमको सिटी सेंटर की तरफ बढ़ गया। सिटी सेंटर होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुँचकर समाप्त हुआ। सभी ने अपनी एकता का परिचय देते हुए घटना के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।