Dhanbad News : ओलंपिक गेम्स में जाने का सपना जरूर होगा पूरा – कोनिका…

Dhanbad News : ओलंपिक गेम्स में जाने का सपना जरूर होगा पूरा – कोनिका…
NEWSTODAYJ : धनबाद की बेटी कोनिका लायक एक बेहतरीन रायफल शूटिंग खिलाड़ियों में से एक है। कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उसने यह शाबित भी किया है। कोनिका ओलिंपिक गेम्स में भाग लेकर देश का नाम रौशन करना चाहती है जबकि खुद के पास एक अच्छा राइफल नही होने की वजह से वह अपने इस सपने को साकार नही कर पा रही है। 2 लाख 66 हजार की उसकी वह राइफल की कीमत है जिसके जुगाड़ में वर्ष 2017 से ही प्रयासरत है। खेल मंत्री से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगा चुकी है।
यहाँ देखे वीडियो।
संकल्प सस्था से विवेक गुप्ता की टीम ने आज 6 हजार की मदद की हैअपनी क्षमता के बदौलत इसने पाई पाई जमा करके अबतक 1 लाख रु का ही बंदोबस्त कर पाई है। कोनिका मीडिया के माध्यम से सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। कोनिका ने बताया ओलंपिक में जाना ही उसका एक मात्र सपना है।
ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के लिए रोजाना की प्रैक्टिस बेहद जरूरी है। रोजाना की प्रेक्टिस के लिए खुद के पास एक अच्छा राइफल होना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने बताया 2017 में में तत्कालीन खेल मंत्री अमर बाउरी से उन्हें आश्वासन जरूर मिला पर 4 सालो में अभीतक मांग पूरी नही हुई। संकल्प संस्था की ओर से मिली सहयोग राशि के लिए कोनिका ने संस्था के विवेक सिंह समेत उनकी टीम को बधाई दी।