Dhanbad News : पड़ोस के युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर घर मे घुसकर महिला के साथ अवैध सम्बंध बनाया महिला ने लगाया आरोप…
1 min read
Dhanbad News : पड़ोस के युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर घर मे घुसकर महिला के साथ अवैध सम्बंध बनाया महिला ने लगाया आरोप…
- बीती रात घर में घुसकर अवैध सम्बंध बनाया। इस दाैरान महिला समझ रही थी कि वह अपने पति के साथ है। लेकिन जब महिला को शक हुआ तो उसने शोर मचाया।
- इस मामले में को लेकर मोहल्ले में तनाव है।महिला ने बताया कि घर में मनसा पूजा के बाद सभी थके होने के कारण रात में सो गए।
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनुडीह बस्ती में 21 वर्षीया एक महिला के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर बीती रात घर में घुसकर अवैध सम्बंध बनाया। इस दाैरान महिला समझ रही थी कि वह अपने पति के साथ है। लेकिन जब महिला को शक हुआ तो उसने शोर मचाया।
इसका बाद युवक राहुल बाऊरी वहां से फरार हो गया। इसके बाद मोहल्ले में हंगामा बरपा। महिला ने घटना की शिकायत सुदामडीह थाना में की है। इसके बाद सुदामडीह थाना की पुलिस ने आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में को लेकर मोहल्ले में तनाव है।महिला ने बताया कि घर में मनसा पूजा के बाद सभी थके होने के कारण रात में सो गए। कमरे के दरवाजे को लगाकर पति व बच्चे के साथ सोने चले गए। तभी देर रात करीब तीन बजे अंधेरे का फायदा उठाकर पड़ोस के राहुल बाउरी कमरे में प्रवेश किया और मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया।
पहले मुझे लगा कि मेरा पति है। परंतु बाद में जब मुझे शक हुआ तो मैंने उसे धक्का देकर शोर मचाने लगी। इसे सुनकर बगल में सो रहे मेरे पति जाग गए और घर की लाइट जलाई तो राहुल भागकर बगल स्थित मनसा मंदिर में सोए दो युवकों के बीच में सो गया। जिसके बाद मैंने पूरी आपबीती सुदामडीह थाना की पुलिस को सुनाई।महिला ने बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी।
ढाई साल की उसकी पुत्री भी है। वहीं आरोपी राहुल बाउरी ने आरोप को निराधार बताया। कहा पुलिस जांच करें। अगर दोषी हूं तो हर सजा को तैयार हूं। घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाज़र गर्म है। वहीं इस घटना में सुदामडीह थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि नुनुडीह की एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।