
Dhanbad News : विधायक राज सिन्हा परिवार समेत ली कोविड प्रतिरोधी टीका कहा आर्थिक रूप से सम्पन्न लोग राशि देकर टीका ले…
NEWSTODAYJ : धनबाद। विधायक राज सिन्हा परिवार समेत कोरोना प्रतिरोधी टीका लिया। राज सिन्हा परिवार के सभी सदस्यों को लेकर सदर अस्पताल पहुँचे। यहाँ सभी ने टीका लिया। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा टीका बिल्कुल ही सुरक्षित है। ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण अभियान में हिस्सा ले। उन्होंने टीका के खर्च की राशि भी अस्पताल को डोनेट करते हुए आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगो से अपील के साथ यह निवेदन किया कि टीका की जो भी कीमत है उसे जरूर अदा करे ताकि सरकार के खजाने में वह राशि पहुँच सके।
यहाँ देखे वीडियो।
आगे कहा भारत देश मे कोरोना प्रतिरोधी टीका निर्मित किया जा रहा है यह गौरव का विषय है। आज भारत वैश्विक महामारी कोरोना से जीत रहा है। दुनिया के 25 से ज्यादा देशों को भारत ने टीका उपलब्ध कराया है और वह सभी देश भी कोरोना मुक्त देश बनते जा रहे हैबहुत ही कम समय मे भारत ज्यादा से ज्यादा टीका बनाकर न केवल अपने देश के लोगों को उपलब्ध करा रही है बल्कि दूसरे देशों को भी पहुँचा रही है। लगभग एक साल दुनिया भर के देश कोरोना महामारी से लड़ते हुए आगे बढ़े। आज अब हालात बदल रहे है। वैक्सीन आने के बाद तमाम देश वैश्विक महामारी के संकट से तेजी से उबर रहा है।