Dhanbad News : झारखंड के जननायक विनोद बिहारी महतो के पुण्यतिथि…
1 min read
Dhanbad News : झारखंड के जननायक विनोद बिहारी महतो के पुण्यतिथि…
NEWSTODAYJ धनबाद : झारखंड के जननायक विनोद बिहारी महतो के पुण्यतिथि पर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत कई राजनीतिक दल के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। धनबाद रेलवे स्टेशन रोड में स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर जिले के कई नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।
यहाँ देखे वीडियो।
नेताओं ने कहा कि स्व विनोद बिहारी महतो दबे-कुचले,शोषितों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे और झारखंड अलग राज्य गठन में भूमिका प्रमुख थी। स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो ने झारखंड के लोगों को पढ़ो, लड़ो और बढ़ो का नारा देते रहें। जिससे कि झारखंड के लोग जागरूक हो और भारत का अग्रणी राज्य बन सके।मौके पर मौजूद JMM नेता अमितेश सहाय, रमेश टुडु, पवन महतो, मदन महतो, देबू महतो, कई अन्य कार्यकर्त्ता सम्मिलित थे।