
न्यूज़ सुने
|
Dhanbad News:JMM ने मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 77 वां जन्मदिन
NEWSTODAYJ : धनबाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष झारखंड आंदोलनकारी नेताओं में से एक शिबू सोरेन का 77 वां जन्मदिन आज है जिस के शुभ अवसर पर धनबाद झामुमो के द्वारा उन्हें केक काटकर बधाई दी गई और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।झामुमो नेताओं ने आज शिबू सोरेन के जन्म दिवस के उपलक्ष में विभिन्न जगहों पर केक काटकर शिबू सोरेन के दीर्घायु होने की कामना की.
यहाँ देखे वीडियो।
उन्होंने कहा कि आज अगर झारखंड राज्य का निर्माण हुआ है तो इसमें शिबू सोरेन का अहम योगदान है।उन्हीं के अथक प्रयास के कारण ही बिहार से झारखंड राज्य का उदय हुआ।उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार झारखंडीओं के लिए तमाम तरह के कार्य करने को प्रतिबद्ध है और झारखंडी हित को ध्यान में रखकर ही झामुमो सरकार अपना कार्य कर रही है।
यह भी पढ़े…Ganja smuggler arrested : दस किलो से अधिक गांजा बरामद, एक शिक्षक सहित तीन लोग गिरफ्तार…
झामुमो नेताओं ने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता के दिए गए निर्देशों पर ही आज कुर्सी पर बैठकर झारखंडयों के हित और सम्मान की रक्षा के साथ-साथ उनके विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।जिस कारण शिबू सोरेन की छत्रछाया आगे आने वाले दिनों में हेमंत सोरेन पर बनी रहे यही कामना है।