Dhanbad News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी का धनबाद आगमन , वासेपुर कांग्रेस कार्यालय में जोरदार स्वागत…
1 min read
Dhanbad News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी का धनबाद आगमन , वासेपुर कांग्रेस कार्यालय में जोरदार स्वागत…
NEWSTODAYJ धनबाद : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी का वासेपूर कांग्रेस कार्यालय पहुचने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी,शमशेर आलम, पार्षद निशार आलम, प्रदेश अलपंखयक सचिव जाहिर अंसारी, के द्वारा स्वागत किया गया। शकील अख्तर अंसारी जिला उपाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी के आवास पर उनके बडे भाई हाजी सोहेल अनवर अंसारी ने शकील अख्तर अंसारी को बुके एवं साल देकर स्वागत किया।
यहाँ देखे वीडियो।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : तय समय सीमा में किसानों को उपलब्ध कराएं ऋण माफी योजना का लाभ – उपायुक्त…
वहीँ मीडिया से बात करते हुए शकील अख्तर अंसारी ने कहा कि धनबाद आगमन का मकसद है देश के अन्नदाता किसान, के समर्थन में किसान बिरोधी बिल के खिलाफ़ प्रदेश कांग्रेस अंदोलित है आगामी 13 फरवरी,को पुरे प्रदेश में पदयात्रा,20 फरवरी को हजारीबाग मे राज्य स्तरीय ट्रेक्टर रैली को सफलता हेतु अलपंखयक विभाग के साथियों को अधिक से अधिक भाग लेने के लिए अहवहान किया गया है।आगे शकील अख्तर अंसारी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार किसान मजदूर बिरोधी सरकार है आज अन्नादाता दिल्ली के बोडर मे आपने हक अधिकार के लिए अंदोलित है इस अंदोलन मे दो सौ किसान शहीद हो गए उसके बाद भी केन्द्र की निकम्मी मोदी सरकार टस से मस नहीं हुआ है,नरेन्द्र मोदी आपने पूंजीपतियों के लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की हत्या कर रहा है जो कांग्रेस किसी किमत में बरदास्त नहीं करेगी।कृषि काला कानून को नरेन्द्र मोदी को वापस लेना ही पड़ेगा।
उसके बाद शकील अख्तर अंसारी जी धनबाद परिसदन मे धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह से एवं अलपंखयक विभाग के साथियों से मिलकर अंदोलन की कार्यक्रम पे चर्चा किया,साथ में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतीनिधि शमशेर आलम, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी,योगेन्द्र सिंह योगी, मधुपुर प्रभारी इरफान खान चौधरी,मंजूर आलम उर्फ शोनु,एकराम कुरैशी, सलीम अंसारी, इम्तियाज आलम, अब्दुल रहीम, नइम अंसारी, अब्दुल कयुम काजी, जाहीद अंसारी, शहजादा खान,मुमताज अंसारी,आरिफ इकबाल, मो जुनैद,परवेज़ फादरी, बेलाल अंसारी, जावेद अहमद, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।