Dhanbad News : झारखंड मुक्ति मोर्चा का 49 वां स्थापना दिवस का आयोजन नहीं किया जाएगा , पंचायत स्तर में मनाई जाएगी स्थापना दिवस…
1 min read
Dhanbad News : झारखंड मुक्ति मोर्चा का 49 वां स्थापना दिवस का आयोजन नहीं किया जाएगा , पंचायत स्तर में मनाई जाएगी स्थापना दिवस…
NEWSTODAYJ धनबाद : झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद जिला कमेटी ने एक प्रेस वार्ता कर सोमवार को बताया कि धनबाद में वैश्विक महामारी कोरोना के वजह से 49 वां स्थापना दिवस का आयोजन नहीं किया जाएगा नेताओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना स्थापना दिवस धनबाद के गोल्फ मैदान में मनाती रही है। लेकिन वैश्विक महामारी के वजह से इस वर्ष सादे समारोह में स्थापना दिवस कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में पंचायत स्तर के कार्यकर्ता एक आयोजन कर स्थापना दिवस समारोह संपन्न करेंगे।
यहाँ देखे वीडियो।
जबकि जिला कमेटी और केंद्रीय कमेटी शहर के जिला परिषद मैदान में एक छोटा आयोजन कर झारखंड आंदोलन में शहीद हुए लोगों को समाधि बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी तथा तथा झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस की औपचारिकता पूरी की जाएगी। इस औपचारिकता वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला कमेटी तथा केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। हालांकि प्रेसवार्ता में बताया गया कि अगले वर्ष 2022 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना का 50 वां वर्ष होगा। जिससे वह लोग काफी धूमधाम से आयोजित करेंगे।