Dhanbad News : जगजीवन नगर में बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर BJP विधायक समेत कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
1 min read
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के जगजीवन नगर स्थित भाजपा विधायक आवासीय कार्यालय में गुरुवार को विधायक राज सिन्हा समेत BJP कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई।
वही विधायक राज सिन्हा ने बताया कि आज भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर अपने आवासीय कार्यालय जगजीवन नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।