Dhanbad News :हीरापुर इलाके में बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना,CCTV में वारदात कैद,चोरो का बढ़ा दुस्साहस….

Dhanbad News :हीरापुर इलाके में बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना,CCTV में वारदात कैद,चोरो का बढ़ा दुस्साहस….
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर माडा कॉलोनी स्थित आदर्श नगर में बीती रात आधा दर्जन चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर गए। इस बाबत भुक्तभोगी महिला शीला देवी ने बताया कि उसके पति उत्तम कुमार साउंड सिस्टम का कार्य करते है। उसी काम से वह बाहर गए हुए है।जबकि वह तबीयत खराब होने की वजह से मायके गई हुई थी।
यहाँ देखे वीडियो।
जिसके वजह से घर बंद था। बीती रात चोरों ने उसके घर को निशाना बनाया। जिसकी सूचना उन्हें पड़ोसियों से मिली तो वह अपने घर पहुंची है। घर मे एक हजार रुपये नगद सहित हजारों रुपये के जेवर चोर ले गए है।
यह भी पढ़े…Petrol and diesel rates : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज मिली राहत , देखें रेट लिस्ट…
इस बाबत पुलिस को जानकारी मिलने पर वह जांच में जुट गई है।वहीं स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमें पाया गया है कि चोरों की संख्या आधा दर्जन के करीब है। हालांकि पुलिस जांच की बात कह रही है। वही भुक्तभोगी महिला ने बताया कि वह आलोक सिन्हा के घर में किराया पर रहते है।