Dhanbad News : गौरव वक्ष को श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया…
1 min read
Dhanbad News : गौरव वक्ष को श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया…
NEWSTODAYJ : धनबाद।श्रीराम सेना संगठन द्वारा धनबाद जिला कमिटी के तत्वधान में लेमन चीली बरामुड़ी, धनबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्रीराम सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह के रूप में घोषणा सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह द्वारा किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने लक्की सिंह को भगवा पगड़ी और तलवार देकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।
जिला कमिटी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष निशांत सिंह ,ममता देवी, जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा और जिला महामंत्री प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित समाजसेवी रिंकु पाल और संजय हेलीवाल को 51 किलो का फूल माला और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर और तलवार देकर कर भव्य स्वागत किया। लक्की सिंह ने मिडिया को संबोधित करते हुए श्रीराम सेना के उद्देश्यों और सेवा कार्यों को निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने और समाज में हो रहे धर्म परिवर्तन और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर अपनी गहरी प्रतिक्रिया व्यक्त किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सेना के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और साथ ही सेना के सदस्य गायकार विवेक का श्रीरामसेना पर आधारित भोजपुरी गाना का अनावरण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवक्ता अभिषेक सिंह, मधुमति सिंह,ऋषि हेलीवाल, विजु पटनायक, रंजय सिंह,पंकज सिंह, सुरेश चौधरी, मनीष भारती, कृष्णा रवानी,सोनु सिंह, विजय छेत्री, रुद्र शुभम, विकास मिश्रा, नितेश शर्मा, नितेश गुप्ता, कृष्णकांत शर्मा, प्रकाश मिश्रा,धीरज तिवारी,धीरज कुमार,सयान ,गौरव सिंह, राजवीर दता, आशुतोष मेहता, गणेश दुबे,पंकज सिंह,अजय पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।