
न्यूज़ सुने
|
Dhanbad News:अंजू सिंह की संदेहास्पद मौत के बाद पुलिस ने शव पोस्टर्माटम को भेजा:परिजनों ने लगाया ससुराल वालो पर हत्या का आरोप…
NEWSTODAYJ धनबाद : जिले के जोरापोखर थाना क्षेत्र के भागा ग्राउंड निवासी अभिमन्यु सिंह की पत्नी अंजू सिंह की संदेहास्पद मौत के बाद पुलिस ने शव को ऐसे एनएमएमसीएच में शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। जहां मृतका अंजू सिंह के मायके के परिजन ने कहा कि अंजू की हत्या ससुराल वालों ने की है। ससुराल पक्ष वाले मामले को आत्महत्या का रंग देने के प्रयास में जुटे हुए हैं। यह आत्महत्या नहीं, हत्या है।
यहाँ देखे वीडियो।
उन्होंने झारखंड सरकार से गुहार लगाया कि बिहार की बेटी को न्याय मिले, जिससे कि उनके परिजनों को तसल्ली हो सके। बताया जाता है कि 12 फरवरी 2020 को बिहार के गया टेकारी निवासी भूतपूर्व सैनिक की पुत्री अंजू सिंह की शादी भागा ग्राउंड निवासी अभिमन्यु सिंह से हुआ था। 12 फरवरी को इनकी शादी की सालगिरह थी। जबकि 18 फरवरी को वह अपने कमरे में फंदे से झूलती हुई मिली। इस बाबत पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने दरवाजा खटखटाया, तो किसी प्रकार की आवाज नहीं मिलने से निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम कर रहे हैं उसके पति अभिमन्यु सिंह को फोन किया गया।
जिसके बाद घर का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो अंजू रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटक रही थी। घटना की सूचना पाकर मृतकाअंजू सिंह के मायके वाले लोग धनबाद पहुंचे। हालांकि अंजू सिंह के शव को फंदे से झूलता देख स्थानीय लोग उसे जामाडोबा अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ जानकारी दी जा सकती है।