Dhanbad News : तेज गति से चलने वाले 24 वाहनों से वसूला गया जुर्माना…
1 min read
Dhanbad News : तेज गति से चलने वाले 24 वाहनों से वसूला गया जुर्माना…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के सड़क मार्ग पर निर्धारित गति सीमा से ज्यादा तेज गति के विरुद्ध बरवाअड्डा मुख्य मार्ग में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।इस अवसर पर इंटरसेप्टर वाहन से लगभग 125 वाहनों की जांच की गई।
जिसमें निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर तेज गति से चलने वाले 24 वाहनों से एमवी एक्ट के अनुसार जुर्माना वसूला गया।इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी (यातायात) राजेश्वर प्रसाद वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) राजेश कुमार, ट्राफिक सार्जेंट सत्येंद्र प्रसाद, जिला परिवहन (सड़क सुरक्षा सेल) के पदाधिकारी उपस्थित थे।