
न्यूज़ सुने
|
Dhanbad News : फेसबुक 31000 फॉलोअर्स पेज हैकर्स को लगे हाथ किया हैक , विधायका ने SSP से की शिकायत…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। इसकी लिखित शिकायत विधायक ने एसएसपी से की है। एसएसपी को दी शिकायत में पूर्णिमा सिंह ने कहा है कि 13 सितंबर से ही पूर्णिमा नीरज सिंह के नाम से संचालित उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया गया था। इसके बाद फेसबुक ने आईडी बंद कर दिया।
यह भी पढ़े..Dhanbad News : पोषण के 5 सूत्र पर महिलाओं को किया जागरूक…
इस पेज पर लगभग 31000 फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही कई निजी डेटा भी हैं। इसलिए हैकर्स पर कार्रवाई करते हुए उनका फेसबुक पेज दोबारा एक्टिवेट कराया जाए।पूर्णिमा नीरज सिंह कांग्रेस की विधायक हैं। वे सोशल मीडिया में लगातार सक्रिय रहती हैं।
पूर्णिमा के पति धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की 21 मार्च, 2017 को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से वे फेसबुक पेज के माध्यम से विरोधियों पर हमला करती थीं। फेसबुक पेज हैक करने के बाद हैकर निजी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके मद्देनजर विधायक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।