Dhanbad News : ईसीएल कंपनी में कार्य करने के दौरन मजदूर की मौत , मौके पर नही पहुची एम्बुलेंस…
1 min read
Dhanbad News : ईसीएल कंपनी में कार्य करने के दौरन मजदूर की मौत , मौके पर नही पहुची एम्बुलेंस…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के निरसा क्षेत्र में स्थित ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल पुल समीप तीन तल्ला मकान में काम करने के दौरान छत से गिरने पर घटना स्थल पर ही मजदूर सुभाष महतो की मौत हो गई। बताया जाता है। कि मजदूर सुभाष सेंट्रल पूल कोलियरी में मकान के छत पर तारपेट लगा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे सिर के नीचे आ गिरा।
जिससे उसकी मौत घटना पर ही हो गयी। मुआबजे की मांग को लेकर साथी मजदूर सेंट्रल पुल के मुख्य दरवाजे को जाम कर धरने पर बैठ गया। घटना की सूचना मिलते ही निरसा एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंच पूरी घटना की जानकारी ली।
यहाँ देखे वीडियो।
लोगो ने बताया कि यह काम कल्लोल चक्रवर्ती ठीकेदार के देखरेख में हो रही थी। मजदूर सुभाष छत पर तारपेट लगा रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसला और गिर गए। हमलोगों की मांग है कि मजदूर को संवेदक उचित मुआवजा दे। मृतक सुभाष महतो कुल्टी का रहने वाला बताया जाता है। हालांकि अभी तक मुआवजे के सेटलमेंट को लेकर संवेदक की और से कोई नही पहुंचा है।