Dhanbad News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा…
1 min read
Dhanbad News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रेसवार्ता कर आज हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है।आपको बता दें धनबाद के सांसद पसुपतिनाथ सिंह के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दिनों झारखंड के सभी थाने एवं प्रखंड कार्यालय करप्शन का अड्डा बना हुआ है।
यहाँ देखे वीडियो।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : सड़क सुरक्षा माह को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई…
वही साथ ही सरकार के 1 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा है कि झारखंड में हेमंत सरकार के कार्यकाल में विकास नहीं बल्कि विनाश हुआ है।धनबाद जिले में आज बाबूलाल मरांडी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे निरसा में ग्रामीण कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सम्मेलन के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरेंगे जिसके बाद रात्रि में किसान से मिलकर किसान के साथ भोजन भी करेंगे।