Dhanbad News : डीपीआरओ अजीत कुमार सिंह हुए सेवानिवृत्त उपायुक्त, डीडीसी सहित तमाम पदाधिकारियों ने की मंगलमय भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना
1 min read
NEWSTODAYJ : जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) श्री अजीत कुमार सिंह सेवानिवृत्त हुए हैं। उपायुक्त श्री संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय में आयोजित समारोह में शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर, जिला प्रशासन और सभी पदाधिकारियों की ओर से उनके मंगलमय भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना कर विदाई दी। साथ ही सफल और स्वच्छ कार्यकाल के लिए बधाई दी। अजीत कुमार सिंह ने पहली बार 1991 में बलियापुर के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के रुप में सेवा शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), चायबासा, साहेबगंज और पलामु जिले में योगदान दिया।
यह भी पढ़े….Dhanbad News : बेलगड़िया टाउनशिप में मनाया गया वन महोत्सव,100 वृक्षारोपण किया गया
24 अक्तूबर 2019 को धनबाद के जिला पंचायती राज पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। 30 जून 2022 को वे सेवानिवृत्त हुए।अपने कार्यकाल के दौरान श्री सिंह ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी के तौर पर 2010 में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), 2015 में साहेबगंज तथा 2022 में धनबाद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।समारोह के दौरान उपायुक्त ने कहा कि श्री सिंह जानते थे कि वे 2 – 3 महीने में सेवानिवृत्ति होने वाले हैं। इसके बावजूद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराकर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उनका यह व्यवहार अन्य लोगों के लिए एक सीख है। काम का अत्यधिक भार होने के बाद भी उन्होंने शांत स्वभाव से हर काम को अच्छे तरीके से पूरा किया।