Dhanbad News : पार्क घूमने आई महिला का पुत्र हुआ गायब,पुलिस से की गई शिकायत
1 min read
Views : 21k
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा टाटा पार्क रविवार को घूमने आई भागाबांध निवासी महिला अंजू देवी की पुत्र लागभग 6 वर्षीय दीपांशु कुमार उर्फ लड्डू गायब हो गया है।इस संबंध में काफी खोजबीन करने के बाद जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत दर्ज किया है।
अंजू देवी ने पुलिस को बताया कि संध्या साढ़े छह बजे पार्क में घूम रही थी अचानक आंधी तूफान आया तो भगदड़ मच गई।इसी बीच अचानक पुत्र गायब हो गया है। अंजू देवी भागाबांध राजेन्द्र नगर की रहने वाली है।फिलहाल पुलिस खोजबीन में जुट गई है।